Bhilai Hotel Sex Racket Busted/Image Credit: IBC24.In File Photo
Bhilai Hotel Sex Racket Busted: भिलाई: छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल फूल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो रहा है। पहले रायगढ़ और अब दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Bhilai Hotel Sex Racket Busted) कर उनके खुलाफ कार्रवाई की है।
Bhilai Hotel Sex Racket Busted: मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि, पावर हाउस के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलि की टीम ने पावर हाउस में स्थित छाया लॉज में छापा मारा। जैसे ही पुलिस की टीम लॉज पहुंची पूरे होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही दलाल मौके से फरार हो गया। (Bhilai Hotel Sex Racket Busted) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलवाया गया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पावर हाउस के ‘छाया लॉज’ में पुलिस का छापा… लॉज में चल रहा था देह व्यापार, दलाल फरार #Bhilai #Chhattisgarh #ChhayaLodge #PoliceRaid @durgpolice @CG_Police https://t.co/IAap0Zo0bk
— IBC24 News (@IBC24News) February 10, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायगढ़ की कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने (Raigarh Sex Racket Busted) शहर के सितारा होटल स्थित ट्रिनिटी ग्रैंड में संचालित सनराइज स्पा पर छापेमार कार्रवाई की है। रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्पा से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।
मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक विनयकांत और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। (Raigarh Sex Racket Busted) इसके अलावा स्पा में मौजूद युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल पुलिस को लंबे समय से शहर में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर सनराइज स्पा में प्वाइंटर भेजकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान स्पा में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-