Janjgir Champa News: शराब पीने से 2 युवकों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 2 युवकों ने शराब में मिलाया था जहर, पुलिस ने दोनों युवक को किया गिरफ्तार

Janjgir Champa News: शराब पीने से 2 युवकों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 2 युवकों ने शराब में मिलाया था जहर, पुलिस ने दोनों युवक को किया गिरफ्तार

Janjgir Champa News: शराब पीने से 2 युवकों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 2 युवकों ने शराब में मिलाया था जहर, पुलिस ने दोनों युवक को किया गिरफ्तार

Janjgir Champa News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2025 / 05:54 pm IST
Published Date: September 17, 2025 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • करही गांव में शराब पीने से 2 युवकों की मौत का राज़
  • पुलिस ने भोला और अनिल टण्डन को किया गिरफ्तार
  • उपसरपंच की हत्या से आहत होकर आरोपियों ने सुहागा मिलाकर मौत का खेल रचा

जांजगीर-चाम्पा: Janjgir Champa News जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से 2 युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी 2 युवकों भोला टण्डन और अनिल टण्डन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बदले की आग में इन दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और शराब में सुहागा मिलाया था। 6 सितम्बर को उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या से ये दोनों आरोपी आहत थे और बदले की भावना से इन आरोपियों ने शराब में सुहागा मिलाकर हत्या करने की प्लानिंग बनाई थी, क्योंकि उपसरपंच महेंद्र बघेल इन दोनों आरोपियों को सपोर्ट कर संरक्षण देता था, लेकिन गुनाह छिपता नहीं है और दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। दोनों आरोपी भोला टण्डन और अनिल टण्डन, आदतन शराब कोचिया है। दोनों आरोपी, आबकारी मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

Janjgir Champa News एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 सितम्बर को करही गांव के 2 युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ गई थी और सारंगढ़ अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिलाने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते बिर्रा के चौक पर चक्काजाम भी किया था और पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे। फिर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी बिर्रा थाना पहुंचे थे। यहां भी हंगामा हुआ था।

इधर, संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी और एसपी विजय पांडेय ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में 9 सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। इस दौरान पुलिस को बड़ा लीड मिला, फिर शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है और 2 आरोपी भोला टण्डन, अनिल टण्डन ने शराब में जहर मिलाया था। 2 युवकों की हत्या की साजिश में आरोपी कामयाब भी हुए, लेकिन वे अपने गुनाह को छिपा नहीं सके और पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये दोनों आरोपी का मृतक उपसरपंच महेंद्र बघेल से जुड़ाव था और उपसरपंच की हत्या से दोनों आहत थे। इसी के बाद दोनों आरोपी ने शराब में जहर मिलाकर मौत के घाट उतारने की प्लानिंग की और बदले की आग में वारदात को अंजाम भी दे दिया, लेकिन इस गुनाह ने दोनों आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी बताया कि युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप, आदतन शराबी थे, जो भोला टण्डन से ही शराब खरीदते थे और उससे फ्री में शराब का डिमांड करते थे। इससे भी भोला टण्डन परेशान था और उसने शराब में सुहागा मिलाकर दोनों युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप को मारने की प्लानिंग की और बिर्रा के बाजार से अनिल टण्डन ने सुहागा लाया। फिर दोनों युवकों के आने के बाद शराब में सुहागा मिलाकर दे दिया और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए जहां CCTV खंगाले, वहीं करही गांव में कैम्प भी किया। इस तरह 24 घण्टे में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।