Bijapur Lightning Incident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक साथ इतने मवेशियों की मौत

Ads

Bijapur Lightning Incident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक साथ इतने मवेशियों की मौत

Bijapur Lightning Incident/Image Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत
  • आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली बाधित
  • ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

Bijapur Lightning Incident: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, बीती रात तेज आंधी तूफान से बिजली सप्लाई बाधित होने से शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए थे। इसी बीच बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पातरपारा के आश्रित ग्राम पोंदुम में बड़ा नुकसान हुआ। अचानक हुई तेज गरज-चमक के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों (Bijapur Lightning Incident) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

बताया जा रहा है कि सभी मवेशी (Bijapur Lightning Incident) एक स्थान पर बंधे हुए थे, तभी देर रात मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिर गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

महासमुंद में हुई थी पिता की मौत

गौरतलब है कि पिछले दिनों महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली (Bijapur Lightning Incident) गिरने से पिता की मौत हो गई थी वही बीटा गंभीर रूप से झुलस गया था। वही एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

 

ये भी पढ़ें

भैरमगढ़ में कितने मवेशियों की मौत हुई?

भैरमगढ़ विकासखंड के पोंदुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हुई है।

यह घटना कब हुई?

यह हादसा बीती रात तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान हुआ।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्या मांग की है?

ग्रामीणों और पशुपालकों ने आर्थिक नुकसान को देखते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

आकाशीय बिजली गिरने से पहले क्या सावधानी रखनी चाहिए?

खराब मौसम में खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए। सुरक्षित भवन के अंदर शरण लेना बेहतर होता है।

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में और कहां बिजली गिरने की घटना हुई थी?

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत और एक युवक के घायल होने की घटना सामने आई थी।