Bijapur Naxal News: बस्तर के जंगल में दबा था लाल आतंक का खजाना! सुरक्षा बलों ने ऐसे किया खुलासा, बरामद किए कई हथियार और विस्फोटक सामान

Ads

Bijapur Naxal News: बस्तर के जंगल में दबा था लाल आतंक का खजाना! सुरक्षा बलों ने ऐसे किया खुलासा, बरामद किए कई हथियार और विस्फोटक सामान

Bijapur Naxal News | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर बने बंकर से हथियार और विस्फोटक बरामद किए
  • बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल, कॉर्डेक्स वायर, जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी
  • पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया

बीजापुर: Bijapur Naxal News बस्तर में अब पूरी तरह से लाल आतंक खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब माओवादी संगठन द्वारा छुपाए गए डंप बरामद हो रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप को बराम​द किया है।

Bijapur Naxal News बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बंकर को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया था। जिसे अब सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए साथ ही बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल और कॉर्डेक्स वायर मिले। इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन भी जब्त की गई। फिलहाल बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

बरामदगी कहाँ हुई?

यह कार्रवाई बीजापुर जिले के पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

क्या-क्या बरामद हुआ?

बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल, कॉर्डेक्स वायर, जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन बरामद की गई।

बरामदगी कैसे हुई?

पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाकर जमीन के अंदर बने बंकर से यह सामग्री बरामद की।