7 Maoists arrested in Bijapur
7 Maoists arrested in Bijapur : बीजापुर: बस्तर में छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाये जा रहे व्यापक नक्सल उन्मूलन अभियान को हर दिन बड़ी कामयाबी हासिल हो रही हैं। पुलिस एक तरफ जहां भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर कर रही हैं तो दूसरी तरफ दबाव में नक्सल संगठन के नेता पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी तरह बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सलियों की गिरफ्तारी भी कई जा रही हैं। ताजा मामला बस्तर संभाग के बीजापुर का है, जहां करीब सात के संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इनमें एक 2 लाख का खूंखार नक्सली भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खबर पुलिस को मिली थी जिसके बाद एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को नक्सलियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया था। यह पूरी कार्रवाई जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र मे सामने आई हैं।
7 Maoists arrested in Bijapur: इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई गंगालूर में भी की गई हैं। पुलिस की टीम ने यहां भी नक्सलियों के एक टॉप लीडर समेत पांच माओवादियों को धार दबोचने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्त में आएं नक्सलियों में साई मंगू ऊर्फ मंगू कुंजाम (45), महेश कुरसम ऊर्फ मनकू (28), लालू पोटाम ऊर्फ श्यामलाल (32), फुल्ली पूनेम ऊर्फ सेप्पी (29) और धन्नु पूनेम ऊर्फ बुईया (35) शामिल है।