Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News/Image Credit: IBC24.in
Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में हुए NSUI के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। एक दर्जन से ज्यादा घायल NSUI कार्यकर्ताओं को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। (Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News) जिनका हालचाल जानने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सिम्स पहुंचे।
Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News: घायलों से मुलाकात कर विनोद जाखड़ ने राज्य सरकार और पुलिस पर जमकर हमला बोला और घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि, लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय है। छात्रों के सिरपर, शरीर पर हमला किया गया। कई छात्र पुलिस बर्बरता के शिकार हुए। विनोद जाखड़ ने कहा कि, छात्रों पर किया ये हमला सरकार की ताबूत का आखिरी कील साबित होगी। (Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News) छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाने प्रदर्शन में गए थे, लेकिन पुलिस के दम पर सरकार ने गुंडागर्दी की। भाजपा सरकार चलाने में विफल है। आगे उन्होंने कहा अगर छात्रों पर FIR होगी तो हम भी पुलिस पर FIR दर्ज कराएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-