BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur Crime News: भाई ने रची भाई की हत्या की खौफनाक साजिश, बेटों संग मिलकर कुल्हाड़ी से किया वार, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

भाई ने रची भाई की हत्या की खौफनाक साजिश, बेटों संग मिलकर कुल्हाड़ी से किया वार…Bilaspur Crime News: Brother hatched a horrific conspiracy

Bilaspur Crime News | Image Source | IBC24

Bilaspur Crime News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 09 Jun 2025 | 5:14 pmModified: 09 Jun 2025 | 5:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. न्यायधानी में एकबार फिर रिश्तों में खूनी वारदात,
  2. भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी,
  3. पैतृक ज़मीन के बंटवारे को लेकर भाई की हत्या,

बिलासपुर: Bilaspur Crime News: न्यायधानी में एकबार फिर रिश्तों में खूनी वारदात हुई है। मझले भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी है। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Read More : Pendra Waterfall Accident: माई का मड़वा में दर्दनाक हादसा, जलप्रपात में फिसलने से रायपुर का CA स्टूडेंट की मौत, परिवार के साथ गया था घूमने

Bilaspur Crime News: दरअसल मामला हिर्री थाना क्षेत्र के खरकेना गांव का है। जहां फेकूराम ध्रुव अपने भाइयों लेखूराम और नारद ध्रुव के साथ पैतृक ज़मीन पर वर्षों से खेती कर रहा है। हालांकि ज़मीन के पट्टे में सिर्फ फेकूराम और लेखूराम का नाम दर्ज है। फिर भी फेकूराम अपने छोटे भाई को पैतृक जमीन में हिस्सेदारी देना चाहता था। मंझला भाई लेखूराम इससे सहमत नहीं था। इसको लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद होते रहता था। लेखूराम अपने भाई को हत्या की धमकी देता था।

Read More : Sukma IED Blast News: IED ब्लास्ट में कैसे शहीद हुए ASP आकाश गिरिपुंजे? सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया नक्सलियों की कायराना चाल

Bilaspur Crime News: बताया जा रहा है की फेकूराम घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी लेखूराम, पत्नी महेशिया और बेटे मिलाप, ईश्वर व अन्य के साथ एकराय होकर वहां पहुंचा। इस बीच लेखूराम के बेटों ने फेकूराम पर हमला कर दिया। पहले लाठी डंडे फिर कुल्हाड़ी से फेकूराम पर जानलेवा वार किया गया। परिजन आनन- फानन में फेंकू को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More : Panchayat Sachiv Drunk Video: नशे में पहुंचा सरकारी अफसर... पंचायत शिविर शराबी सचिव ने मचाया बवाल, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Bilaspur Crime News: इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करते हुए हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेखूराम व उनके बेटों सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फेकूराम की हत्या पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Brother hatched a horrific conspiracy to murder his brother

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm