बिलासपुर: Bilaspur Nagar Nigam BJP Mayor Candidate: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सत्ताधानी पार्टी भाजपा ने हाल ही नगर पंचायत और नगर परिषद के उम्मीदवरों के नाम का ऐलान किया था। लेकिन आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा ने नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
Bilaspur Nagar Nigam BJP Mayor Candidate: भाजपा की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार भाजपा ने राजनांदगांव नगर निगम के लिए मधुसूदन यादव को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि मधुसूदन यादव पहले सांसद भी रह चुके हैं। वहीं, रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी महापौर उम्मीदवार होंगी।