Holi Special Trains 2026: होली पर छत्तीसगढ़ से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें.. छोटे स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव, यात्रा से पहले देख लें आप भी पूरा शेड्यूल

Ads

Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List: छत्तीसगढ़ से होली पर 14 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दुर्ग, बिलासपुर, गोंदिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव।

Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 || Image- Yatri Railways file

HIGHLIGHTS
  • होली पर 14 स्पेशल ट्रेनों की सौगात
  • छोटे स्टेशनों पर भी मिलेगा ठहराव
  • 1 से 4 मार्च तक विशेष संचालन

बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 14 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। (Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List) 1 मार्च से 4 मार्च के बीच अलग-अलग दिनों में दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी और त्योहार के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा।

इन स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव (Bilaspur SECR Holi Trains List)

गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से 01 और 02 मार्च (रविवार व सोमवार) को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 02 और 03 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 01-01 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जो गोंदिया से 01 मार्च (रविवार) को और वापसी में छपरा से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर रहेगा।

एमपी, बिहार के यात्रियों को होंगे सहूलियत (Holi Special Train Raipur)

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च (सोमवार) को गोंदिया से तथा 04 मार्च (बुधवार) को छपरा से वापसी में चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी और इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है। (Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List) इसके अलावा, गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन 01-01 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से 01 मार्च (रविवार) को और वापसी में मधुबनी से 02 मार्च (सोमवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा।

देखें ट्रेनों का रुट और टाइमिंग (All Holi Trains Railway Today News)

गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च (सोमवार) को गोंदिया से और 03 मार्च (मंगलवार) को पटना से वापसी में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी और इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी (शुक्रवार) को बिलासपुर से और 28 फरवरी (शनिवार) को चर्लपल्ली से वापसी में व्हाया बल्हारशाह होकर संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा और चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।

1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन (Indian Railway Special Trains 2026)

गौरतलब है कि, भारतीय रेलवे ने अपने अलग-अलग रेलमंडलों में इस त्योहारी मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने और प्रमुख गंतव्यों के बीच सुगम संपर्क सुनिश्चित करने के लिए 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेन यात्राओं के संचालन की योजना बनाई है, जिन्हें आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. होली स्पेशल ट्रेनें कब से चलेंगी?

होली स्पेशल ट्रेनें 27 फरवरी से 4 मार्च के बीच संचालित होंगी।

Q2. किन प्रमुख स्टेशनों से ट्रेनें चलेंगी?

दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

Q3. क्या छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव मिलेगा?

हाँ, यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया।