CG Assembly Election 2023 News: ‘कांग्रेस और नक्सलियों के बीच सांठगांठ.. छग में जारी है टारगेट किलिंग का दौर’ :भाजपा

Ads

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेते हुए यहाँ नक्सली को क्रांतिकारी समझने लगे है। इस भय के माहौल में देखेंगे कि कल नेशनल हाईवे में नक्सल ब्लास्ट हुआ।

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 05:11 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 05:11 PM IST

BJP Siddharth Nath Singh PC Raipur

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और नक्सलियों के बीच साँठगाँठ है। सरजू टेकाम भाजपा नेता को खुइलेसां धमकिया दे रहे है और इस बीच उनकी हत्या हो जाती है। प्रदेश में टारगेट किलिंग का दौर चल पड़ा है, कार्रवाईयां सिर्फ़ भाजपाइयों के ऊपर हो रही है। यह तमाम बातें कही है बीजेपी मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और प्रयागराज से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने। सिद्धार्थ नाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर है। उन्होंने यहां रायपुर में प्रेसवार्ता किया और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये।

Kharsia Assembly Elections 2023: इन दो उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला, जनता करेगी फैसला, कौन किसको देता है मात

खुलकर हो रही बगावत

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा जब से कांग्रेस में ढाई-ढाई साल का फ़ार्मूला आया उसी समय से बग़ावत शुरू हो गई थी। इसपर अंदरूनी खींचतान भी हुआ। वही देखा जा रहा है कि कांग्रेस में जिनका टिकट कटा वो निर्दलीय लड़ रहे हैं या फिर जोगी कांग्रेस में शामिल हो रहे है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी छोड़कर जा रहे या फिर कांग्रेस की रणनीति का एक बड़ा हिस्सा है? विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनको लगता था कि बीजेपी सीमित रह जाएगी लेकिन जो पोल आया है वो बीजेपी को सत्ता के निकट ले जा रहा है।

नक्सलियों के मामले में कही ये बातें

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेते हुए यहाँ नक्सली को क्रांतिकारी समझने लगे है। इस भय के माहौल में देखेंगे कि कल नेशनल हाईवे में नक्सल ब्लास्ट हुआ ,गाँव के गाँव ख़ाली कराए जा रहे है,नक्सली परचा फेंक रहे है। सरकार की नक्सल नीति आज तक नहीं आई लेकिन बस्तर की जनता समझदार है, सर्वे में ये दिख भी रहा है। नाथ ने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस और नक्सलियों के बीच साँठगाँठ है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें