Brijmohan Agrawal Angry Video: सुशासन तिहार में फूटा बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा, मंच में ही यहां के नायब तहसीलदार की लगाई क्लास, पूछा- सांसद को कितना पैसा देते हो बताओ

Ads

Brijmohan Agrawal Angry Video: सुशासन तिहार में फूटा बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा, मंच में ही यहां के नायब तहसीलदार की लगाई क्लास, पूछा- सांसद को कितना पैसा देते हो बताओ

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 10:47 PM IST

Brijmohan Agrawal Angry Video/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार को लगाई फटकार
  • राजस्व मामलों में देरी और पैसों के लेन-देन की शिकायतों पर सांसद नाराज
  • अतिरिक्त कलेक्टर और SDM को 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Brijmohan Agrawal Angry Video: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। इस दौरान दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें कीं। लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है और पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई हैं।

जिस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भड़क (Brijmohan Agrawal Angry Video) गए और नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाई। जनता की शिकायतों को लेकर नाराज सांसद ने मंच से ही अधिकारी की क्लास लगा दी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जनता को किसको पैसे देने की बात करते हो? सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो? उन्होंने नायब तहसीलदार को कामकाज सुधारने और व्यवहार ठीक करने की नसीहत भी दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें उसी अधिकारी की आती हैं। उन्होंने पूछा आपका अभिनंदन करें या क्या करें, बताओ? सबसे ज्यादा शिकायत आपकी आती है।

सांसद (Brijmohan Agrawal Angry Video) ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देशित किया कि नायब तहसीलदार कार्यालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला रायपुर जिले के समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का है।

किस अधिकारी पर शिकायतें की गईं?

नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आईं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा?

उन्होंने जनता से पैसों की मांग के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारी को काम सुधारने की चेतावनी दी।

प्रशासन को क्या निर्देश दिए गए?

अतिरिक्त कलेक्टर और SDM को लंबित मामलों की समीक्षा कर 3 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया।

कार्यक्रम में लोगों की मुख्य शिकायत क्या थी?

लोगों ने राजस्व मामलों में देरी और कथित पैसों के लेन-देन की शिकायत की।