ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव!car crushed to pieces after massive collision with a truck

ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 29, 2022 4:51 am IST

कबीरधाम: Kabeerdham car accident news  जिले से होकर गुजरने वाली रायपुर जबलपुर मार्ग पर आज फिर बड़ा हादसा हुआ। पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोना में ट्रक ने कार को सामने से ठोकर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के सामने कार पूरी तरह से चिपक गया, जिसके कारण कार चालक गाड़ी में ही फंस गया।

Read More: छात्रावास में कोरोना ब्लास्ट.. 8 छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव.. अब सभी छात्राओं का कराया जा रहा टेस्ट

car crushed to pieces  मामले की सूचना मिलने पर पिपरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को ट्रक से अलग करने में डेढ़ घण्टा से ज्यादा समय लग गया। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान कवर्धा के। राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है। शव को निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। वही ट्रक ड्राइवर घटना के बाद से फरार है। जिसकी पतासाजी पिपरिया थाना पुलिस कर रही है।

Read More: यहां एक फरवरी से नहीं रहेगा नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज भी खुलेंगे, कई राज्यों में हटाए जा रहे प्रतिबंध..देखें 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"