CG-MP Crime News: जनगणना कर्मचारी और कोटवार के साथ मारपीट, इन दो शहरों में लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

CG-MP Crime News: राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश के श्योपुर में जनगणना करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है।

CG-MP Crime News: जनगणना कर्मचारी और कोटवार के साथ मारपीट, इन दो शहरों में लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Bhopal Crime News/Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: May 3, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: May 3, 2026 7:52 pm IST

CG-MP Crime News:  रायपुर/ श्योपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक जैसी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। इन दोनों शहरों में जनगणना करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। पहला मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। यहां रायपुर के रामनगर इलाके में जनगणना कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है।

रामनगर इलाके में कर्मचारी से मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, बोरसी दुर्ग निवासी रामकृष्ण साहु नामक कर्मचारी जनगणना करने के लिए रायपुर के रामनगर इलाके में पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित कर्मचारी ओम प्रकाश तिवारी नामक व्यक्ति के घर पहुंचा और उन जनगणना संबंधी सवाल पूछने लगा। सवाल पूछने पर ओम प्रकाश तिवारी भड़क गया और उसने रामकृष्ण साहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। (CG-MP Crime News) इस घटना में जनगणना कर्मचारी रामकृष्ण साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद पीड़ित रामनगर चौकी पहुंचा और आरोपी ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओम प्रकाश तिवारी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

श्योपुर में कोटवार के साथ मारपीट

CG-MP Crime News: वहीं दूसरा मामल मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले चिलवानी थाने के देवरी गांव से सामने आया है। यहां जनगणना करने के लिए गए कोटवार पर जानलेवा हमला किया गया है। 6 से ज्यादा लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (CG-MP Crime News) मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.