Census in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Ads

छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, Census in Chhattisgarh: Employees leave cancelled

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 12:45 AM IST

CG News, image source: ibc24

रायपुर: Census in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना को देखते हुए राज्य सरकार ने इस कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया है।

Census in Chhattisgarh:  विभाग ने जिला कलेक्टरों को भेजे गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। विभाग ने कहा है कि जनगणना कार्य में संलग्न किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश पर जाने से पहले संबंधित जिला कलेक्टर से अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। बिना कलेक्टर की स्वीकृति के लिया गया अवकाश मान्य नहीं होगा।

बता दें कि जनगणना 2027 का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। यदि किसी को विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उसे जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद ही कलेक्टर और प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

CM Mohan Yadav Narmadapuram Visit News : मध्यप्रदेश के इस स्टेट हाईवे का होगा उन्नयन, इन दो जगहों पर खुलेगा सांदीपनि विद्यालय, सीएम मोहन यादव ने दी 1000 करोड़ के अधिक के विकासकार्यों की सौगात

Nishikant Dubey on Aditya Thackeray: निशिकांत ने लगाए ‘हीरोइन को मारने’ के आरोप तो भड़क उठी शिवसेना.. संसद में आखिर किस बात पर भिड़ गए ये दो सांसद? देखें ये वीडियो

Smriti Irani On Akhilesh : सास-बहू वाली तो हार गई.. सदन में अखिलेश ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने ऐसे किया पलटवार, दे दी ये बड़ी नसीहत

Census in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश