CG Assembly Election 2023
रायपुर : CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से घोषणा पत्र की तैयारी अंतिम दौर में हैं। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की ओर से लोगों से सुझाव मांगे गए। इस प्रक्रिया के आखिरी चरण में बीजेपी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने आज रायपुर में पत्रकारों और संपादकों के साथ चर्चा की.. और उनसे सुझाव मांगे।
CG Assembly Election 2023: IBC24 की ओर से इनपुट एडिटर संजय शर्मा ने उन्हें रोजगार सृजन के लिए नवा रायपुर में IT कंपनियों को लाने, फूड पार्क को मजबूत करने, स्किल डेवलपमेंट पर जोर देने जैसे सुझाव दिए। साथ ही, स्कूल स्तर से ही कंप्यूटर शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र की जानकारी देने का सुझाव दिया।