CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर /image: AI Generated
रायपुर। CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही झाझम बारिश से कई जिलों की सड़के डूब गई है तो कहीं घरों और नालियों में लबालब पानी भर गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है। इसी मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। आज 19 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा में एक से दो स्थानों में अति से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
CG Barish Alert Today प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर तथा नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों भारी बारिश होने की संभावना है।
हाल ही में बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। सड़कें और हाईवे घंटों तक पानी में डूबे रहे, जबकि निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी।
CG Barish Alert Today छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 307.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश के चलते खेती-किसानी की गतिविधियों में तेजी आ गई है और किसानों ने धान की बुवाई का काम तेज कर दिया है। शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश बिलासपुर संभाग में हुई, जबकि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें