नई दिल्ली। CG Congress Candidate 2nd List छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को 90 सीटों पर चुनावी मैदान में उतार चुके हैं। वहीं कांग्रेस अब तक सिर्फ 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद अब कांग्रेस 60 सीटों पर मंथन जारी है। बचे हुए सीटों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू हो चुकी है।
CG Congress Candidate 2nd List इस बैठक में KC वेणुगोपाल, अजय माकन, CM भूपेश बघेल, TS सिंहदेव मौजूद, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद है। बैठक में बाकी बचे हुए 60 सीटों को लेकर चर्चा हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि देर शाम तक 60 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर सकती है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों पर चुनाव होना है। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद 17 नवंबर को प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।