कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची छलांग, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए हुए 2 महत्वपूर्ण MoU

Ads

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए हुए 2 महत्वपूर्ण MoU! CG GOVT signed 2 MoUs to strengthen agriculture and rural economy

  •  
  • Publish Date - February 26, 2022 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपपुर: CG GOVT signed 2 MoUs छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की पहल से प्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 2 महत्वपूर्ण एमओयू हुए।

Read More: 80 हजार में Creta, 3 लाख में Fortuner..300 से ज्‍यादा कारों की लगी ‘मंडी’, शातिर चोर का हैरत अंगेज कारनामा

CG GOVT signed 2 MoUs इसके तहत छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न, सब्जी और लघु वनोपजों को लंबे समय तक सुरक्षित, तरोताजा एवं गुणवत्ता युक्त रखने के लिए शासकीय क्षेत्र में पहला फ़ूड इरेडिएटर प्लांट स्थापित होगा। फ़ूड इरेडिएटर प्लांट के संचालन एवं तकनीक हस्तांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बीज निगम एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत विकिरण बोर्ड एवं आइसोटोप प्रौद्योगिकी के मध्य एमओयू किया गया।

Read More: शहर के इस लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, छत्तीसगढ़ की फिल्म अभिनेत्री समेत तीन को पुलिस ने छुड़ाया 

वहीं, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ राज्य को गोठनों में गोबर से बिजली बनाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देगा। और गौठानों में गोबर आधारित विद्युत संयंत्र लगाए लगाए जाएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण  ( सीबीडीए )और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) के मध्य एमओयू हुआ।

Read More: बड़ी खबर.. भारत में क्रैश हुआ प्लेन, बिजली के खंभे से टकराकर गिरा, पायलट की मौत 

गोठनों में गोबर से उत्पादित बिजली  उपयोग वहाँ संचालित रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की पावर चलित मशीनों, पेयजल, सिचाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए होगा। अतिरिक्त बिजली का विक्रय विद्युत वितरण कंपनी को किया जा सकेगा।

Read More: IND vs SL : टीम इंडिया को झटका, मैच विनर ये खिलाड़ी ​T20 सीरीज से बाहर, सामने आई ये वजह 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, इंदिरा गांघी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव ऊर्जा अंकित आनन्द  सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर तथा विकिरण बोर्ड और आइसोटोप प्रौद्योगिकी के प्रतिनिधि अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Read More: खूबसूरती देख तय होता था लड़कियों का रेट, 50 हजार से 3 लाख तक कीमत, खरीद फरोख्त में लिप्त शख्स गिरफ्तार