रायपुर: CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने महिला संगठन में अहम नियुक्ति करते हुए विधायक संगीता सिंहा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में अखिल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: पिछले कुछ समय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इस दौड़ में पूर्व विधायक चन्नी साहू का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा था, लेकिन आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिंहा पर भरोसा जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम हाल ही में एक बार फिर राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं। उनके संसद जाने के बाद संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी।