CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट

Ads

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 05:46 PM IST

CG Weather Update Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
  • कोरबा जिले के 35 गांवों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से रुक-रूककर बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि, झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अभी सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने और कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में भी 15 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। (CG Weather Update Today) यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बांगो डैम का जलस्तर पहुंचा 92.48%

CG Weather Update Today:  लगातार बारिश के बीच कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से करीब 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

35 गांवों के लिए जारी किया गया बाढ़ का अलर्ट

प्रशासन ने जिले के करीब 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांगो, चर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलियारीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, डुंगुमांडा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, (CG Weather Update Today)  झाबू नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोटा, स्याहीमुड़ी, कोड़ा, हथमार, झोरा और सिरकीकला समेत अन्य गांव शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-