Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: अगले चार दिन बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट /image: AI Generated
रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। असम में भारी बाढ़ से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश (CG Weather Update) का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने प्रदेश ( Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) में अगले 4 दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई (CG Rain Alert)। IMD ने छत्तीसगढ़ (CG Me Barish Ka Alert Today) के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बिजली गिरने के भी आसार है। अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां बीती रात झमाझम बारिश हुई है, वहीं, आज सुबह से ही बादल छाएं हुए है।
दिनांक 15.08.2026 से 19.08.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 15.08.2026 to 19.08.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/YwYzOQMGqI— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 15, 2026
CG Weather: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़! अगले 4 दिन गरज-चमक और बिजली का अलर्ट#CGWeather | #ChhattisgarhWeather | #Chhattisgarh |
CG Weather | Chhattisgarh Weatherhttps://t.co/AQ3Nsc2uRe— IBC24 News (@IBC24News) August 16, 2026
IMD के मुताबिक ( Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) आज रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा , मुंगेली, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।
ये भी पढ़ें