CG Me Aaj Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज राजधानी का मौसम

Ads

CG Me Aaj Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज राजधानी का मौसम

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 07:52 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 08:51 AM IST

CG Me Aaj Barish ka Alert | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तीन दिन का अलर्ट
  • प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना
  • कुछ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान

रायपुर: CG Me Aaj Barish ka Alert देश के कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। सावन के इस महीने में कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। वहीं कई इलाकों में भूस्खलन और जानमाल की खबरें सामने आ रही है। (Chhattisgarh rain alert today) वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी मौसम मेहरबान बना हुआ है। यहां कल से ही मौसम सुहाना बना हुआ है और आज सुबह से ही राजधानी समेत कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

तीन दिनों तक बारिश की संभावना

Chhattisgarh weather today मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना चताई है। विभाग ने कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। (CG me barish ka alert) आज से एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है और आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

जानें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कितनी हुई बारिश

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 16 अगस्त तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 841.8 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 551.0 मिमी केल्हारी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील चिरमिरी में 804.2 मिमी, तहसील मनेन्द्रगढ़ में 841.8 मिमी, तहसील खड़गवां में 579.5 मिमी, तहसील भरतपुर में 725.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 748.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में बारिश कब तक होगी?

अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

किस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?

कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मनेन्द्रगढ़ जिले में कितनी बारिश हुई है?

औसतन 708.4 मिमी, जिसमें मनेन्द्रगढ़ तहसील में सर्वाधिक 841.8 मिमी।