Reported By: Netram Baghel
,Minor Girl Rape/Image Credit: Social Media
Sakti Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, सक्ती जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने पहले नाबालिग बच्ची को इंस्टाग्राम से प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साइबर सेल की मदद से नाबालिग लड़की को रायपुर से बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग नतनी (Sakti Minor Girl Rape Case) 18 अप्रैल 2026 की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2), 87, 96, 65(1) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
Sakti Minor Girl Rape Case पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में बाराद्वार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर तकनीक की सहायता से रायपुर के दुर्गानगर हुंडा क्षेत्र से नाबालिग को बरामद किया। जांच में पता चला कि आरोपी श्रवण दास महंत (निवासी अफरीद, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया था। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।