CG News : शहर के इस नाले में तैरते मिले गांजे के पैकेट, कीमत जान नहीं होगा यकीन

Ads

CG News : शहर के इस नाले में तैरते मिले गांजे के पैकेट, कीमत जान नहीं होगा यकीन

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 11:01 AM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 11:16 AM IST

CG News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • नाला में तैरते मिला गांजा
  • कुल बरामद गांजा लगभग 18 किलो बताया गया
  • पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़े सुराग मिलने की उम्मीद

गरियाबंदCG News : छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के राजिम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पुल के नीचे नाला में गांजा तैरते हुए मिला है।

 

जानकारी के मुताबिक, पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम अतरमरा के पास नाले में गांजा मिला है, जो अलग-अलग पैकेट में बंधा हुआ पानी में तैर रहा है। बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है, जिसकी कीमत लाखों में हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पहुँच गई है (CG News)। पुलिस ने आशंका जताई है कि तस्करों ने पकड़े जाने के डर से गांजा नाले में फेंका होगा। अब जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि ये नशीला पदार्थ कहां से आया है और यहां तक कैसे पहुंचा है।

ये भी पढ़ें