Home » Chhattisgarh » CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video: Food utensils were being washed in a toilet
CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video: टॉयलेट में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, शहर के ‘पापा ढाबा’ का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद आप भी नहीं जाएंगे दोबारा
Ads
CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video: टॉयलेट में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, शहर के 'पापा ढाबा' का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद आप भी नहीं जाएंगे दोबारा
Publish Date - July 21, 2026 / 02:26 PM IST,
Updated On - July 21, 2026 / 02:46 PM IST
CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video: टॉयलेट में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, शहर के इस फेमस ढाबे का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद आप भी नहीं जाएंगे दोबारा/image: Social Media
HIGHLIGHTS
जेंट्स टॉयलेट में खाने के बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जांच में वीडियो सही मिलने पर पापा ढाबा का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड
कारण बताओ नोटिस जारी, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द हो सकता है
सक्ती। CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video:छत्तीसगढ़ में हाल ही में न्यायधानी से बेकरी प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने का मामला सामने आया था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बेकरी संचालक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेकरी प्रोडक्ट्स में थूंककर ग्राहको को देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा। वहीं अब ऐसा ही एक मामला सक्ती जिले से सामने आया है। जहां पापा ढाबा में जेंट्स टॉयलेट के अंदर खाने के बर्तन धोने का वीडियो वायरल हो रहा है।
टॉयलेट में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन
CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के हरेठी स्थित पापा ढाबा (Sakti Papa Dhaba Viral Video) में जेंट्स टॉयलेट के अंदर खाने के बर्तन धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जांच में वीडियो को सही पाए जाने पर ढाबा का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (Food License Suspended) कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ढाबे का एक कर्मचारी जेंट्स टॉयलेट के भीतर प्लेट, कटोरी और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा था।
ढाबा संचालक का लाइसेंस सस्पेंड
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ढाबे में भोजन करने आए एक ग्राहक ने बनाया था, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ढाबे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वायरल वीडियो को सही पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने ढाबा संचालक का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही विभाग ने ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो खाद्य लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।