CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : छत्तीसगढ़ के इस इलाके में साल 1990 के बाद हो रहा मतदान, इस वजह से ग्रामीणों को अब तक वोट डालने का नहीं मिला मौका
CG Vidhan Sabha Chunav 2023: आईबीसी 24 की टीम पहुंची चेरपाल जहां साल 1990 के बाद पहली बार मतदान दल पहुंचा है।
CG Vidhan Sabha Chunav 2023
CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच जनता के साथ साथ प्रत्याशी, अधिकारी एवं मंत्री भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।
CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।
इन सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।
इन सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।
कारीगुंडम में 23 साल बाद मतदान
CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : बता दें कि नक्सली क्षेत्र में मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती भी देखी जा रही है। तो वहीं सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में आज 23 साल बाद मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ की 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में हो रही है।
#WATCH | Chhattisgarh Elections | Sukma: Voting being held in naxal-affected Karigundam area after 23 years. The polling process is being held under the security cover by CRPF 150 Battalion and District Force.
(Video Source: CRPF 150 Battalion) pic.twitter.com/pk2tfpUs86
— ANI (@ANI) November 7, 2023
1990 के बाद चेरपाल में मतदान
CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : वहीं आईबीसी 24 की टीम पहुंची चेरपाल जहां साल 1990 के बाद पहली बार मतदान दल पहुंचा है। इंद्रावती नदी के दूसरे छोर पर स्थित चेरपाल के अभी तक मतदान केंद्र नक्सलियों के आतंक के डर से बारसूर में बनाए जाते थे। सीआरपीएफ आईटीबीपी समेत एसएसबी और सीआईएसएफ के जवानों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है।
यहां देखें पूरा कवरेज

Facebook


