CG Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो देख रहा था हेडमास्टर, अचानक आ धमके पेरेंट्स, देखिए ये पूरा वीडियो

छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो देख रहा था हेडमास्टर, CG Viral Video: Headmaster caught watching pornographic video in Janjgir

CG Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो देख रहा था हेडमास्टर, अचानक आ धमके पेरेंट्स, देखिए ये पूरा वीडियो
Modified Date: July 31, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: July 31, 2026 7:07 pm IST

जांजगीर। CG Viral Video: विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां बच्चे संस्कार और ज्ञान सीखने पहुंचते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस पवित्र जगह को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हेडमास्टर अपने कपड़े उतारकर स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में बैठा था। इतना ही नहीं वह मोबाइल में अश्लील वीडियो भी देख रहा था। बच्चों ने जब घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे स्कूल पहुंचे। इसके बाद स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

CG Viral Video: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगा-कोहरोद शासकीय प्राथमिक शाला का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल में पैंट उतारकर बैठे थे। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद एक महिला परिजन सहित अन्य लोग स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हेड मास्टर को कथित रूप से आपत्तिजनक अवस्था में देखा। परिजनों ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भी देख रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस हेड मास्टर भुवनेश्वर कौशिक को पूछताछ के लिए पामगढ़ थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे शिक्षक-शिक्षिका

बता दें कि पिछले महीने ही नवागढ़ विकासखंड के बोड़सरा प्राथमिक शाला खैरवार पारा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां शिक्षक और शिक्षिका स्कूल के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए थे। अब इसी तरह के एक मामले के सामने आने के बाद वीडियो वायरल होने के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, ऐसे में इस तरह की खबरों से समाज में गलत संदेश जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।