CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, चार दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी

Ads

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, चार दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 08:17 PM IST

CG Weather UpdateImage- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई
  • कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित, शहर में अंधेरा छा गया
  • मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया

CG Weather Update: इन दिनों देशभर में भीषण गर्मी और तेज धूप का कहर जारी है, कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है, वही छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच अचानक देर शाम आज राजधानी रायपुर में मौसम (CG Weather Update) का मिजाज बदल गया। यहां कई इलाकों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ओले गिरने भी शुरू हो गए। खराब मौसम के चलते शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए है। विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। शंकर नगर मेन रोड में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हो रही है।

छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather Update) का मिजाज इन दिनों लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेशभर में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल बारिश और बादलों की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम का असर कम होते ही गर्मी फिर बढ़ सकती है।

रायपुर समेत कई जिलों में दोपहर बाद मौसम (CG Weather Update) अचानक बदला और आसमान में बादल छा गए। आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। रायपुर में फिलहाल तापमान 40° के आसपास बना हुआ है जो आगामी 4 दिनों में बढ़कर 44° तक पहुंच सकता है।

 

Join Our Whatsapp Group

ये भी पढ़ें

रायपुर में मौसम अचानक क्यों बदला?

मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम सिस्टम के कारण हुआ है, जिससे आंधी-बारिश और ओले गिरे।

क्या आने वाले दिनों में बारिश जारी रहेगी?

हाँ, मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायपुर में तापमान कितना है?

फिलहाल तापमान लगभग 40°C के आसपास है, जो आने वाले दिनों में 44°C तक जा सकता है।

क्या लू का असर खत्म हो गया है?

अभी कुछ राहत मिली है, लेकिन सिस्टम कमजोर होने के बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

लोगों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।