CGBSE Board Exam 2026: आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, इतने लाख छात्र होंगे शामिल, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

Ads

CGBSE Board Exam 2026: आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, इतने लाख छात्र होंगे शामिल, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 08:58 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 08:58 AM IST

CGBSE Board Exam 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राज्यभर में 3 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं
  • रायपुर में सबसे अधिक 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
  • परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित होगी

रायपुर: CGBSE Board Exam 2026 छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है।

CGBSE Board Exam 2026 राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अकेले रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र ​बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर मनोबल बढ़ाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी दिख रही है।

रायपुर जिला में कुल 27,519 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

आपको बता दें कि इस बार रायुपर में कुल 27,519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। छात्रों की सुविधा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

13 मार्च तक चलेगी परीक्षा

बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और गोपनीयता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 12वीं के एग्जाम हुए थे।

इन्हें भी पढ़े:-

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा कब तक चलेगी?

परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी।

इस बार कितने विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं?

कुल 3,21,571 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

रायपुर जिले में कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?

रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।