Chawal Utsava 2025: राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी.. एक साथ मिलेगा तीन महीने का चावल, जानें कब से शुरू होगा वितरण
Chawal Utsava 2025: राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी.. एक साथ मिलेगा तीन महीने का चावल, जानें कब से शुरू होगा वितरण

Chawal Utsava 2025/Image Credit: IBC24 File
- 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा एकमुश्त चावल
- छत्तीसगढ़ सरकार 1 से 7 जून तक करेगी चावल उत्सव का आयोजन
- शासन ने 13 हजार 928 उचित मूल्य दुकानों को चावल आबंटन का दिया निर्देश
Chawal Utsava 2025: रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त राशन योजन का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार 1 से 7 जून तक 'चावल उत्सव' का आयोजन करने जा रही है। बता दें कि, 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई, अगस्त माह का चावल एकमुश्त वितरित होगा। राज्य सरकार ने 13 हजार 928 उचित मूल्य दुकानों को चावल आबंटन का निर्देश दिया है।
Read More: Corona Cases in India: सावधान... कोरोना के नए वैरिएंट पर बेअसर साबित हो रहा मौजूदा वैक्सीन! 1300 के पार पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या, 15 लोगों की मौत
1 जून से 7 जून तक 'चावल उत्सव' का आयोजन
सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है, ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जून से 7 जून तक चावल उत्सव के दौरान सभी उचित मूल्य दुकानों से चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर दुकानों में वितरण संबंधित जानकारी का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है।
चावल का समुचित भण्डारण सुनिश्चित के निर्देश
खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने 28 मई को ‘चावल उत्सव’ की तैयारी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया कि प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में समय से पूर्व चावल का समुचित भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। चावल का वितरण दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में हो, और प्रत्येक लाभार्थी को ई-पॉस मशीन द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात ही चावल प्राप्त हो। साथ ही लाभार्थियों को वितरित चावल की पावती रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए।
'चावल उत्सव' का उद्देश्य
खाद्य सचिव ने कहा कि, इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभार्थी की सुविधा को सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा तकनीक का प्रभावी उपयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मानसून के दौरान प्रदेश की 249 ऐसे उचित मूल्य दुकानें, जो वर्षा ऋतु में पहुंचविहीन हो जाती हैं, उनके लिए भी विशेष तैयारी की गई है। जून माह में ही इन दुकानों में अग्रिम चावल भण्डारण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षाकाल में भी राशन वितरण अविरत जारी रह सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चावल उत्सव एक विशेष अभियान है जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को तीन महीने (जून, जुलाई, अगस्त) का चावल एकमुश्त (एक साथ) वितरित करेगी।
Web Title: Chawal Utsava 2025
- अंबिकापुर
- कवर्धा
- कांकेर
- केशकाल
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- जशपुर
- जांजगीर चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- नारायणपुर
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बस्तर
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- महासमुंद
- मुंगेली
- मोहला-मानपुर
- राजनंदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- रायपुर गोइंग पिंक
- लोरमी
- सक्ती
- सरगुजा
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- सुकमा
- सूरजपुर
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm