Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में मतदान को लेकर उत्साह..! 3 बजे इन सीटों पर थम जाएगी मतदान प्रक्रिया, यहां देखें वोटिंग प्रतिशत..
Chhattisgarh Assembly Election 2023: Excitement regarding voting in Chhattisgarh..! Voting process will stop on these seats at 3 pm, see voting percentage here..
Madhya Pradesh Assembly Hot Seats
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।
दोपहर तीन बजे इन सीटों पर थम जाएगा मतदान
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन कुछ ऐसी सीट भी हैं जहां सिर्फ दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा इन सीटों पर 3 बजे मतदान की प्रक्रिया थम जाएगी। बता दें कि ये सीटें नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं। बता दें कि अभी तक सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत भानुप्रतापपुर का 61 फीसदी है। तो वहीं सबसे कम दंतेवाड़ा का 20 फीसदी है।
यहां देखें पूरा कवरेज

Facebook


