CG Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक? माशिमं ने दर्ज कराई FIR, NSUI ने आज ही किया था कार्यालय का घेराव
छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक? माशिमं ने दर्ज कराई FIR, NSUI ने आज ही किया था कार्यालय का घेराव, Chhattisgarh Board Paper Leak
CG Board Paper Leak. Image Source- IBC24
रायपुर: CG Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर के बाद राजधानी रायपुर में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के छात्र विंग NSUI ने शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव किया। अब इस मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव का पक्ष भी सामने आया है।
CG Board Paper Leak: मंडल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मंडल को दिनांक 15 मार्च 2026 को सायं 05 बजे सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) और दिनांक 16 मार्च को मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि छात्र संगठन द्वारा यह दावा किया गया है कि उक्त परीक्षा के एक दिन पूर्व दिनांक 13 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर हिन्दी विषय से संबंधित प्रश्नों का एक हस्तलिखित पर्चा वायरल हुआ था।
मंडल ने कहा कि संबंधित वीडियो/सामग्री परीक्षा सम्पन्न होने के बाद सामने आई है। इसे प्रश्नपत्र लीक की घटना के रूप में नहीं माना जा सकता। फिर भी परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य को दृष्टिगत रखते हुए मण्डल द्वारा इस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लिया गया है और एहतियात के तौर पर संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराते हुए पुलिस एवं साइबर सेल से विस्तृत जांच कराने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Anant Kumar Singh Retirement: इस फैसले से टूटा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दिल.. कर दिया सियासत से संन्यास का ऐलान!..
- ICICI Bank Share Price: शेयर में बड़ा भूचाल! एक महीने में 12% की गिरावट और अब 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1.2 लाख करोड़ साफ
- Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम

- Summer Health Tips: चाय-कॉफी पीते हैं गर्मी में? ये 5 सामान्य चीजें बना सकती हैं आपकी सेहत पर भारी संकट
- Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम

Facebook