प्रदेश के 90 विधानसभा में कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा कल से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में करेंगे पदयात्रा

Chhattisgarh congress Hamar Tiranga abhiyan :

प्रदेश के 90 विधानसभा में कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा कल से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में करेंगे पदयात्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 8, 2022 3:52 pm IST

रायपुर। Chhattisgarh congress Hamar Tiranga abhiyan : छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभाओं में मंगलवार से कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत होने जा रही है। 13 अगस्त तक सभी विधायकों को 75 किलोमीटर की यात्रा अपने विधानसभा में पूरी करनी होगी।                         >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

यह भी पढ़ेंः कोर्ट परिसर में ही पुलिसकर्मी ने कर ली खुदकुशी, सर्विस गन से खुद को मारी गोली

Chhattisgarh congress Hamar Tiranga abhiyan  : इसके लिए रूट चार्ट भी विधायकों ने पीसीसी को भेज दिए हैं। पदयात्रा समाप्त होने के बाद 14 अगस्त को सभी विधानसभाओं में सभा होगी और 15 अगस्त को रायपुर में प्रदेश स्तरीय सभा गांधी मैदान में होगी। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के विधायक, नेता और कार्यकर्ता गांधी टोपी पहनेंगे।

यह भी पढ़ेंः भाजपा सांसद पर हमला, माफियाओं ने की ट्रक से कुचलने की कोशिश, खेत में भागकर बचाई जान

रूट में आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुंच कर सम्मान करेंगे। इसी तरह सभी कांग्रेसी अपने घर में तिरंगा झंडा लगाएंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान हम जनता को बताएंगे कि कांग्रेस देश की आजादी और विकास के लिए क्या क्या काम की है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को भी पंपलेट, बैनर और वॉल राइटिंग के माध्यम से बताएंगे।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में