छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 30 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 30 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 30 नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 23, 2021 10:19 pm IST

रायपुर, 23 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 30 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,176 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 17 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु दर्ज नहीं की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 30 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से दो, राजनांदगांव से तीन, धमतरी से दो, महासमुंद से तीन, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से एक, कोरबा से दो, जांजगीर-चांपा से तीन, कोरिया से एक, जशपुर से एक, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से पांच और कांकेर से दो मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,176 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,306 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 307 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,563 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,919 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव धीरज

धीरज


लेखक के बारे में