छत्तीसगढ़ सरकार पंडवानी गायिका तीजन बाई के सम्मान में विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखेगी: मंत्री

Ads

छत्तीसगढ़ सरकार पंडवानी गायिका तीजन बाई के सम्मान में विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखेगी: मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 10:20 PM IST

रायपुर, पांच जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को घोषणा की कि मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई के सम्मान में उनके पैतृक गांव के एक सरकारी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा जायेगा।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककथा गायन शैली पंडवानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई का रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 70 साल की थीं।

यादव ने दुर्ग जिले के उनके पैतृक गांव गनियारी में उनके घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा शवयात्रा एवं अंतिम संस्कार में शामिल हुए ।

मंत्री ने शोक सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि गांव के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियारी” कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला मशहूर लोक कलाकार को सच्ची श्रद्धांजलि है और उनके शानदार जीवन, संघर्षों एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने तथा बढ़ावा देने में उनके अहम योगदान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश