Reported By: Prachi Pandey
,Raipur Ganesh Utsav 2026/Image Credit: Instagram
Raipur Ganesh Utsav 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब हर तरफ बप्पा के आगमन की धूम नजर आने लगी है। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति का स्वागत हो रहा है, तो कहीं आकर्षक झांकियों और खास थीम के जरिए बप्पा को पंडाल तक लाया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर समितियों में खासा उत्साह है और भक्त भी बप्पा की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बार रायपुर में गणेश समितियां अपनी प्रतिमाओं को खास अंदाज में पेश कर रही हैं। (Raipur Ganesh Utsav 2026) अलग-अलग थीम पर तैयार की गई प्रतिमाओं के साथ भव्य स्वागत की तस्वीरें सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि कई जगहों पर बप्पा के फेस रिवील का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Raipur Ganesh Utsav 2026: समता कॉलोनी हो, गुढियारी चौक या फिर सत्ती बाजार… शहर के अलग-अलग इलाकों में बप्पा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन जगहों पर गणेश प्रतिमाओं के पहुंचने के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कहीं फूलों की बारिश के साथ स्वागत हुआ, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का आगमन हुआ। यानी गणेश चतुर्थी से पहले ही राजधानी रायपुर पूरी तरह गणेशमय होती नजर आ रही है। पंडाल सज रहे हैं, तैयारियां अंतिम दौर में हैं और बप्पा के स्वागत के साथ ही शहर में उत्सव की शुरुआत हो चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:-