कोरबाःKorba Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई थानों के टीआई भी शामिल है। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है।
Korba Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार इस तबादला सूची में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों के नाम शामिल है। तबादले में दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। पसान के नए थाना प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है।