Chhattisgarh Railway Project/Photo Credit: AI
Chhattisgarh Railway Project: मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी रेलवे सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ₹755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी है। केंद्र से करोड़ों रुपये की सौगात पर सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सीएम ने कहा, ये परियोजना से राज्य में न केवल कोयला परिवहन क्षमता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यात्री सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।
सीएम साय (Chhattisgarh Railway Project) ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने वाले ₹755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार।
यह परियोजना न केवल कोयला परिवहन क्षमता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यात्री सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने वाले ₹755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 17, 2026