Mami Bhanja Love Story: छत्तीसगढ़ में भांजे के साथ मामी की इश्कबाजी! अचानक इस बात पर हो गई लड़ाई, फिर हुआ प्यार का खौफनाक अंत
छत्तीसगढ़ में भांजे के साथ मामी की इश्कबाजी! अचानक इस बात पर हो गई लड़ाई, Chhattisgarh Surajpur Mami Bhanja Love Story
Mami Bhanja Love Story. Image Source- IBC24
सूरजपुरः Mami Bhanja Love Story कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन है, लेकिन जब इस पवित्र रिश्ते के बीच तीसरे की एंट्री होती है तो अंजाम अक्सर रूह कंपा देने वाला होता है। सूरजपुर के मोरभंज से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां प्यार, बेवफाई और सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। जिस भांजे के साथ मामी ने नई दुनिया बसाने के सपने देखे थे, वहीं भांजा अपनी प्रेमिका मामी का कातिल बन बैठा।
जानकारी के अनुसार, भैसामुंडा निवासी पिंकी सोलंकी की शादी करीब नौ साल पहले शिवदास से हुई थी। दंपत्ति रोज़गार की तलाश में अंबिकापुर आकर रहने लगा। दोनों की एक बेटी भी थी और परिवार की जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर रहने आया। यहीं से रिश्तों की मर्यादा टूटने लगी। बताया जा रहा है कि हेमंत और पिंकी के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोनों अवैध प्रेम संबंध में बंध गए। पिंकी ने पति और मासूम बच्ची को छोड़कर हेमंत के साथ रहना शुरू कर दिया। दोनों के साथ रहने के दौरान एक बच्चा भी हुआ। लेकिन समय के साथ यह रिश्ता तनाव और शक में बदलने लगा।
जन्मदिन पर हत्या की वारदात से सनसनी
Mami Bhanja Love Story आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना नागवार गुजरने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे थे, हालांकि कभी-कभार फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसी बीच हेमंत ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। 29 जनवरी, आरोपी हेमंत का जन्मदिन था। इसी दिन उसने पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज बुलाया। दोनों ने साथ में केक काटा और शराब पी। इसके बाद आरोपी पिंकी को एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसे शक हुआ कि पिंकी जीवित हो सकती है, तो उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः-
- Panna Fraud Case: करोड़पति बनने का सपना पड़ा भारी! तांत्रिकों ने युवक को ऐसे फंसाया कि उड़ गए 7 लाख रुपए, पुलिस की रेड में खुला लग्जरी लाइफ
- MG Majestor: Fortuner की नींद उड़ाने आ रही ये नई SUV, टीजर ने बढ़ाई धड़कनें, लॉन्च बस कुछ ही कदम दूर
- Fuel Price in India News Today: बाइक-कार वालों की मोदी सरकार ने कर दी मौज, ईंधन पर घटा दिया इतना टैक्स, बजट 2026 के बाद आ गए अच्छे दिन
- Jaisalmer Theft News: ‘घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो’, चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू
- Anupama written update 2nd February 2026: चॉल वालों ने बरसाई, रजनी पर चप्पलें! पराग का घर हुआ नीलाम.. क्या कोई फरिश्ता बन, करेगा उसकी सहायता?
- Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम

Facebook


