Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन 13 ट्रेनों को किया रद्द, गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी ये गाड़ियां

छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन 13 ट्रेनों को किया रद्द, Chhattisgarh Train Cancelled New Update

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन 13 ट्रेनों को किया रद्द, गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी ये गाड़ियां

Chhattisgarh Train Cancelled | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 7, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: April 6, 2026 7:02 pm IST

बिलासपुरः Chhattisgarh Train Cancelled छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा फोर्थ लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के कार्य के चलते 15 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों में बदलाव किया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में 13 यात्री ट्रेनों को पूर्णतः रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया है कि जांजगीर-नैला स्टेशन पर कनेक्टिविटी कार्य किया जाएगा, जिसके कारण इस रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने और यातायात को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Chhattisgarh Train Cancelled रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इस सेक्शन में अधोसंरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं, जिसके चलते समय-समय पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।