कोंडागांव अति नक्सल प्रभावित श्रेणी से बाहर, सीएम भूपेश बोले- राज्य सरकार जनता का विश्वास जीत रही है

कोंडागांव अति नक्सल प्रभावित श्रेणी से बाहर : Chhattisgarh's Kondagaon out of extreme Naxal-affected category

कोंडागांव अति नक्सल प्रभावित श्रेणी से बाहर, सीएम भूपेश बोले- राज्य सरकार जनता का विश्वास जीत रही है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 8, 2022 1:37 pm IST

रायपुरः सुरक्षाबलों की मेहनत, पुलिस के प्रयास और सरकार की योजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश के कोंडागांव जिला अब अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हट गया है। केंद्र सरकार ने कोंडागांव जिले को अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया है।

Read more : IPL 2022: चहल का बड़ा खुलासा, ‘एक खिलाड़ी ने नशे में मुझे 15वीं मंजिल से लटकाया, जरा सी गलती में चली जाती जान’ 

इसे लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सली घटनाएं कम हो रही है। राज्य सरकार जनता का विश्वास जीत रही है। बस्तर में योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। जिसके चलते यहां नक्सली घटनाओं ने कमी आ रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।