CISF Jawan Died In Kondagaon : संदिग्ध स्थिति में हुई CISF के जवान की मौत, छुट्टी मनाने आया था घर
CISF Jawan Died In Kondagaon : सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव में एक CISF के जवान की अचानक संदीग्ध रूप से मौत हो गई।
satta matka
अंजय यादव की रिपोर्ट…
कोंडागांव : CISF Jawan Died In Kondagaon : सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव में एक CISF के जवान की अचानक संदीग्ध रूप से मौत हो गई। मामले पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है।
छुट्टियों में घर आया था जवान
CISF Jawan Died In Kondagaon : मृत जवान के परिजनों के जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक जालम सिंह नेताम (35) पिता संपत सिंह नेताम मूल रूप से बनियागांव का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के पद पर पदस्थ था। मृत जवान जालम सिंह 60 दिनों के अवकाश में अपने घर बनियागांव आया हुआ था। आज सुबह अपने नए घर में पानी डाल रहा था, इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और बेहोश हो गए। परिजनों ने जालम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Facebook


