सीएम भूपेश बघेल ने राम लीला मण्डली के कलाकारों के बीच पहुंचकर बढ़ाया उनका उत्साह, पूजा-अर्चना की सुख-समृद्धि की कामना

Ads

सीएम भूपेश बघेल ने राम लीला मण्डली के कलाकारों के बीच पहुंचकर बढ़ाया उनका उत्साह! CM Bhupesh increased enthusiasm artists of Ram Leela artist

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 09:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम चंदखुरी पहुंचकर वहां माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात मंदिर परिसर में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दर्शक दीर्घा में बैठक आनंद लिया।

Read More: केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर बताई ये वजह

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रिसामा की श्रीराम लीला मण्डली के कलाकारों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से मिले और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता बने कलाकारों की आरती उतारी। राम लीला मण्डली के कलाकारों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ अपने मोबाइल से सेल्फी ली और फोटो खिचवाएं।

Read More: इस सरकारी स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ 35 छात्र मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुन्दर दास भी उपस्थित थे।

Read More: भूख हड़ताल पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- जब तक अजय मिश्रा के बेटे पर कार्रवाई नहीं होती जारी रहेगा अनशन