CM Bhupesh Baghel
रायपुर : CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का अंतरण भी करेंगे। साथ ही वे दुर्ग जिलें अंतर्गत मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे।
CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री बघेल 12 जनवरी को ही प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत् धमतरी जिले के प्रवास के दौरान सिहावा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.00 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेंगे और इस दौरान डे भवन का अवलोकन तथा वहां विवेकानंद स्मारक भवन संरक्षण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़ें : दगड़ी चॉल इमारत में लगी आग, गैंगस्टर अरुण गवली का घर जलकर खाक
CM Bhupesh Baghel : इसके बाद सीएम बघेल गांधी मैदान में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3.00 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील अंतर्गत हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम-गिरहोला पहुंचेंगे। वहां मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे।