कांग्रेस ने जिला कमेटी के मोर्चा प्रकोष्ठ में हुए नियुक्तियों को अमान्य करने का जारी किया निर्देश

Ads

Congress issued instructions to invalidate the appointments made in the Front Cell of the District Committee

  •  
  • Publish Date - September 30, 2021 / 11:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

बिलासपुर: प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सहमति के बिना मोर्चा प्रकोष्ठ में हुए नियुक्तियों को अमान्य करने का निर्देश जारी किया है। जिन मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों में नई नियुक्तियां संगठन के सहमति के बिना हुई है, वे अब PCC के इस निर्देश के दायरे में आ गए हैं।

Read More: घोटालों पर घमासान! BJP का वार… CM बघेल का पलटवार

बिलासपुर के भी कई मोर्चा प्रकोष्ठ की नियुक्ति भी अब संशय के दायरे में आ गए हैं, यहां भी व्यापार, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक, विधि, असंगठित कामगार, पिछड़ा वर्ग, इंटक मोर्चा जैसे कई मोर्चा प्रकोष्ठ में नियुक्तियां हुई हैं। अब विषय को लेकर संशय की स्थिति है कि ये नियुक्तियां मान्य है या अमान्य?

Read More: पत्नी ने लगाया ऐसा गंभीर आरोप कि पति ने मां-बाप के साथ कर ली खुदकुशी, जानिए क्या है मामला?

आप को बता दें कि सहमति नहीं लेने के अलावा कई ऐसे लोगों को मोर्चा प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दे दी गई है, जो पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं या फिर पार्टी के सदस्य ही नहीं है।

Read More: छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनीत खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी