Conversion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस गांव में धर्मांतरण को लेकर बवाल! ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे कार में आए लोग, हाथापाई की आई नौबत

छत्तीसगढ़ के इस गांव में धर्मांतरण को लेकर बवाल! ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे कार में आए लोग, Conversion in Chhattisgarh Narayanpur Dharmantarn

Conversion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस गांव में धर्मांतरण को लेकर बवाल! ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे कार में आए लोग, हाथापाई की आई नौबत
Modified Date: June 8, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: June 8, 2026 11:13 pm IST

नारायणपुर: Conversion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में कथित धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। धर्मांतरण के आरोपों के बीच दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Conversion in Chhattisgarh: गांव के कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक कार में सवार होकर कुछ लोग भरण्डा गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों का दावा है कि ये लोग स्थानीय आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी बात को लेकर गांव में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने के बाद आदिवासी समुदाय और मतांतरित समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।