गौठान पर दंगल..किसका करेगा मंगल?

Ads

Cg Ki Baat : BJP के अभियान ‘चलबो गौठान-खोलबो पोल’ पर CM भूपेश ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि BJP नेता 15 दिन में केवल एक गौठान

  •  
  • Publish Date - May 19, 2023 / 11:27 PM IST,
    Updated On - May 19, 2023 / 11:27 PM IST

रायपुर : Cg Ki Baat : BJP के अभियान ‘चलबो गौठान-खोलबो पोल’ पर CM भूपेश ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि BJP नेता 15 दिन में केवल एक गौठान का निरीक्षण कर पाए हैं.. ऐसे में चुनाव के 4 महीने बचे हैं तो 10 हजार गौठानों का निरीक्षण कैसे करेंगे। सीएम भूपेश की इस सीधी चुनौती पर BJP तिलमिला सी गई है। सवाल है कि 1300 करोड़ के गौठान घोटाले की हकीकत क्या है और क्या भ्रष्टाचार के मुद्दे पर BJP कांग्रेस को घेर पाएगी?

यह भी पढ़ें : सत्ता की रेस..मोदी होंगे फेस ! 23 का चुनाव..मोदी पर ही दांव ? 

Cg Ki Baat : छत्तीसगढ़ की सत्ता वापस पाने के लिए BJP अब भूपेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की नाकामियां गिना रही है। रायपुर में 15 मई को गौठान के निरीक्षण के दौरान BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे हाथापाई के बाद गौठान बड़ा मुद्दा बन गया है। BJP अब 20 मई से ‘चलबो गौठान-खोलबो पोल’ अभियान शुरू करेगी, जिस पर CM भूपेश बघेल ने सीधी चुनौती दी है।

मुख्यमंत्री की इस चुनौती पर BJP ने पलटवार किया। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया है पार्टी के पास 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता हैं.. यदि 10-10 कार्यकर्ता भी एक गौठान में गए तो 10 दिन में सभी गौठानों का निरीक्षण हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : दो फेरों के बाद दूल्हे की ये सच्चाई आई दुल्हन के सामने, लड़की ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप 

Cg Ki Baat : आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल 2023 तक 10,690 गौठान हैं। इसके लिए 2023-24 में 175 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। BJP का आरोप है कि गौठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाले किया गया है। इस आरोप की हकीकत क्या है, इसका जवाब आना बाकी है लेकिन BJP इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं रख रही।