दंतेवाड़ा। Naxalites Surrender In Dantewada: दंतेवाड़ा में सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली जब छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। समर्पण करने वालों में तीन इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर सरकार ने कुल मिलाकर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है ।
Naxalites Surrender In Dantewada: पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे और लंबे समय से सुरक्षाबलों के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त थे। समर्पण के बाद इन सभी को पुनर्वास नीति के तहत सरकारी सहायता दी जाएगी, जिसमें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा की गारंटी शामिल है। प्रशासन ने इसे शांति की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
दंतेवाड़ा में सरेंडर किए गए ये नक्सली कौन थे और कहां सक्रिय थे?
ये सभी 6 नक्सली दंतेवाड़ा और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे और लंबे समय से सुरक्षाबलों के खिलाफ नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। इनमें से तीन पर सरकार द्वारा कुल 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
क्या उन्हें कोई सरकारी सहायता मिलेगी?
हां, सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा की गारंटी सहित अन्य सहायता दी जाएगी।
यह सरेंडर किसके सामने हुआ?
इन सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।