Reported By: Devendra Mishra
,Dhamtari Murder News/Image Credit: IBC24.in
Dhamtari Murder News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सनसनीखेज घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के (Dhamtari Murder News) भोथीडीह गांव की है। जहाँ बाजा बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी चाकूबाजी में तब्दील हो गई।
घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भोथीडीह गांव की है। जहाँ गरियाबंद जिले के मालगांव से वधू पक्ष के लोग पूरा परिवार के साथ वधू के ससुराल भोथीडीह पहुंचे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सब नाच रहे थे और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इसी बीच बाजा बजाने को लेकर दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हो (Dhamtari Murder News) गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर हाथापाई में बदल गई। मामूली तकरार कुछ ही पलों में हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की नौबत आ गई।
Dhamtari Murder News: इसी दौरान 22 वर्षीय चंदन निषाद, जो कि दुल्हन का भाई बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने की कोशिश में कई लोग आगे आए… लेकिन चाकू के गहरे वार के चलते चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के (Dhamtari Murder News) बाद रायपुर रेफर किया गया है जबकि तीन घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुँची। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं और अब तक तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर, गुलाब दीवान और (Dhamtari Murder News) दो नाबालिगों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि मामूली विवाद कैसे जानलेवा रूप ले लेता है।
इन्हे भी पढ़ें:-