Riddhi Thakkar Biker Last Instagram Post || Image- Sunil Maurya X file
धमतरी: बुधवार को जिले में एक सड़क हादसे में मुंबई की 24 साल की युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे-30 पर मरकाटोला गांव के पास हुआ। (Riddhi Thakkar Biker Last Instagram Post) यहां उलटे दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Riddhi Thakkar, a 24-year-old biker from Mumbai died after her motorcycle collided with a Trailer truck on National Highway-30 near Markatola Ghat in Chhattisgarh’s Dhamtari district on Wednesday morning.
Riddhi Thakkar was a resident of Kandivali West in Mumbai. She was… pic.twitter.com/LhBbotfCGG
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) August 13, 2026
मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। वह मुंबई के कांदिवली पश्चिम की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि रिद्धि 23 महिलाओं के एक बाइक ग्रुप के साथ मुंबई से बस्तर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मरकाटोला के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद मदद के लिए 112 पर सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल रिद्धि को पहले चारामा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। (Riddhi Thakkar Biker Last Instagram Post) हादसे की सूचना मिलने के बाद धमतरी नगर निगम के महापौर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रिद्धि के परिवार को हादसे की जानकारी दी और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
वही हादसे के बाद अब रिद्धि ठक्कर का सोशल मीडिया इंटाग्राम पर किया गया एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि, रिद्धि ने यह पोस्ट अपनी मौत से ठीक पहले शेयर किया था। इस वीडियो में रिद्धि कहती नजर आ रही है कि, यह बेहद सुकून के पल है और एक इंसान को जिंदगी में क्या ही चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
एक थी जुनूनी फीमेल बाइकर रिद्धि ठक्कर। मौत की पूरी कहानी। रिद्धि अपने जुनून को पूरा करने के लिए मुंबई से करीब 23 बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ छत्तीसगढ़ के खूबसूरत बस्तर की वादियों को एक्सप्लोर करने निकली थीं। वह नागपुर के रास्ते रायपुर पहुंची थीं और वहां से बस्तर के कांकेर की तरफ… pic.twitter.com/hYSeSYZeK2
— Sunil Maurya (@smaurya_journo) August 13, 2026
बिहार : औरंगाबाद में बस पलटने से 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
आईटीए ने भारत में 11 स्वच्छ औद्योगिक परियोजनाओं को चुना, 1,800 करोड़ डॉलर का होगा निवेश
हसन के छह विकेट, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेटा
टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की
गॉल टेस्ट के लिए भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतारने पर विचार कर रहा, मोर्कल ने दिया संकेत